Breaking News

सुन्दरता......."आज"........!!



सुन्दरता

............

सुंदरता सिर्फ धोखा,तन्हाई,आँसू और पछतावे के और कुछ नहीं देती बल्कि अच्छा स्वभाव सारी उम्र साथ देता है 

इसे इस तरह समझो कि एक हीरा देखने में बहुत अाकर्षक लगता है और अगर पहन लो तो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना देता है |लेकिन अगर कोई इसे चख ले तो यह दुनिया का सबसे ख़तरऩाक ज़हर है और यह दुनिया की सबसे मंहगी,सबकी चाह खूबसूरत चीज दुनिया के सबसे कठोर पदार्थ के नाम से विख्यात है | 

बात यहीं खत्म नहीं होती दोस्तों यह आँखों को चौंधियाँ देनेवाली चीज,

इस दुनिया के सबसे पैने कटर के नाम से बदनाम भी है|

इसलिये दोस्तों किसी की बदसूरती से उसकी शख्सियत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता |

         हो सकता है शक्ल-सूरत से अजीब दिखने वाला इंसान एक अच्छा पथप्रदर्शक,शुभचिंतक,

सच्चा प्रेमी और सबसे अच्छा मित्र साबित हो सकता है जो आपको जीवन की सच्ची संतुष्टी दे सकता है|

   इसलिये दोस्तों इंसानियत की इज्जत करो |सदगुणों से प्रेम करो क्योंकि सदगुण कभी कुरूप नहीं होते और सुन्दरता सदैव नहीं रहती |




wrt by Akanksha saxena 
आकांक्षा सक्सेना
जिला - औरैया
उत्तर प्रदेश

1 comment: